पर्यावरण के फायदे

पर्यावरण (अंग्रेज़ी: Environment) शब्द का निर्माण दो शब्दों से मिल कर हुआ है। "परि" जो हमारे चारों ओर है"आवरण" जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है। पर्यावरण उन सभी भौतिक, रासायनिक एवं जैविक कारकों की समष्टिगत इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूप, जीवन और जीविता को तय करते हैं।

सामान्य अर्थों में यह हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले सभी जैविक और अजैविक तत्वों, तथ्यों, प्रक्रियाओं और घटनाओं के समुच्चय से निर्मित इकाई है। यह हमारे चारों ओर व्याप्त है और हमारे जीवन की प्रत्येक घटना इसी के अन्दर सम्पादित होती है तथा हम मनुष्य अपनी समस्त क्रियाओं से इस पर्यावरण को भी प्रभावित करते हैं। इस प्रकार एक जीवधारी और उसके पर्यावरण के बीच अन्योन्याश्रय संबंध भी होता है।
पर्यावरण के जैविक संघटकों में सूक्ष्म जीवाणु से लेकर कीड़े-मकोड़े, सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधे आ जाते हैं और इसके साथ ही उनसे जुड़ी सारी जैव क्रियाएँ और प्रक्रियाएँ भी। अजैविक संघटकों में जीवनरहित तत्व और उनसे जुड़ी प्रक्रियाएँ आती हैं, जैसे: चट्टानें, पर्वत, नदी, हवा और जलवायु के तत्व इत्यादि।
पर्यावरण के फायदे 
           पर्यावरण के कारण ही आज सभी मनुष्य,जीव जंतु आपस में घूल मिलकर रहते हैं क्योंकि जब हरे भरे पेड़-पौधौ होगे तो मनुष्य को आक्सीजन प्राप्त होगी, वही मनुष्य से निकले वाली कार्बन डाई आक्साईड जिसके पेड़ पौधे प्राप्त कर लेते हैं इसके अलावा पेड़ पौधे होगे तो बारिश भी अच्छी होगी इसके साथ ही जो बड़े बड़े कारखाने से धुंआ निकलता है उससे ओजोन परत के छिद्र हो रहे हैं जिसको रोकने में सबसे अधिक लाभकारी है पेड़ पौधे जो धुंए को चुस लेते हैं इससे प्रर्यावरण भी सुद्ध रहता है जिससे मनुष्य जीवन में फैलने वाली बिमारी भी खत्म हो जाती है ।।

Comments

Popular posts from this blog

मांस खाना महापाप है

कबीर परमेश्वर जी की परीक्षा

कोराना का रोकथाम